- Hindi News
- National
- गुड़िया हेल्पलाइन को एक रात में 46 कॉल, सुनने वाली पुलिस को मिली सिर्फ गालियां, इसलिए तो शुरू नहीं हुई थी ये हेल्पलाइन
गुड़िया हेल्पलाइन को एक रात में 46 कॉल, सुनने वाली पुलिस को मिली सिर्फ गालियां, इसलिए तो शुरू नहीं हुई थी ये हेल्पलाइन
तारीख 6 मई...वक्त शाम आठ बजे के बाद का...गुड़िया हेल्पलाइन पर एक कॉल आती है, तो कंट्रोल रूम में कर्मचारी शिकायत सुनने के लिए कॉल अटेंड करते हैं...जैसे ही कर्मचारी हेलो बोलता है तो कॉल करने वाला व्यक्ति शिकायत तो नहीं बताता लेकिन गालियां देना शुरू करता हैं, उसके बाद कर्मचारी कॉल डिस्कनेक्ट कर देते हैं। कुछ सेकंड में वही शख्स फिर से कॉल करता है और इस बार भी अपनी शिकायत बताने के बजाय गालियां देना शुरू कर देता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि उस रात 46 बार हुआ। इस व्यक्ति ने हेल्पलाइन पर दो चार नहीं 46 बार कॉल की। महिला की सुरक्षा के लिए शुरू के लिए शुरू की गई गुड़िया हेल्पलाइन 24 घंटे काम कर है। कर्मचारी इस हेल्पलाइन पर आने वाली किसी कॉल को इग्नोर नहीं कर सकते। लेकिन हेल्पलाइन पर महिला से जुड़े गंभीर अपराध को छोड़कर बिजली और पानी के लिए कॉल आ रही हैं।
मदद के लिए गंभीर कॉल कोई नहीं, आपसी झगड़ों की आ रही ज्यादा शिकायतें, बिजली-पानी की भी समस्या बता रहे
रोहड़ू से आई थी ये कॉल | एक रात में 46 बार कॉल कर सुनने वालों को गालियां देने का यह पहला मामला सामने आया है। एक रात में हेल्पलाइन पर 46 बार कॉल रोहड़ू से की गई है। हेल्पलाइन से मामला जांच के लिए रोहड़ू थाना भेजा गया है। पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। उक्त व्यक्ति के मिलने के बाद ही पता चलेगा कि उसका हेल्पलाइन पर बार-बार कॉल करने का मकसद और गालियां देने के पीछे क्या कारण रहा।
युवती की शिकायत भी, प्रपोजल स्वीकार
न करने पर साथी कर्मचारी देता है धमकी
शिमला की एक युवती साथ काम करने वाले युवक से परेशान हैं। हेल्पलाइन पर शिकायत करते हुए युवती ने कहा कि युवक उसे कहता है कि उससे प्रेम करे। ऐसा न करने पर वह तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है।
आपसी झगड़े की शिकायतें ज्यादा | गुड़िया हेल्पलाइन 26 जनवरी को शुरू की गई थी। तबसे लेकर 14 मई तक हेल्पलाइन पर 415 शिकायतें आई। इन शिकायतों में अधिकांश पति प|ी के झगड़े की हैं। ऊना, धर्मपुर, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ठियोग, टुटू, सिरमौर, धर्मशाला आदि जगहों ने महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके पति मारपीट करते हैं। कई महिलाओं ने बताया है कि जब उनके पति शराब पीते हैं, तब मारपीट करते हैं। हेल्पलाइन पर फोन पर बार-बार तंग करने की शिकायतें भी आई हैं। इनमें कुछ स्टूडेंट्स और कुछ विवाहित युवतियां हैं।
हेल्पलाइन पर कोई गंभीर शिकायत नहीं | गुड़िया हेल्पलाइन 1515 सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए शुरू की है। किसी मुसीबत के समय महिलाएं, छात्राएं हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। यानि की अगर कोई छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश करता है, ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। 26 जनवरी 14 मई तक गुड़िया हेल्पलाइन पर इस तरह की कोई शिकायतें नहीं आई। पति प|ी के आपसी झगड़े, पड़ोसियों से रंजिश, आम रास्ता रोकने जैसी शिकायतें ही इसमें सुनने को मिल रही हैं।