सिमिट्री में सिलेंडर बदलते वक्त लगी अाग, लपटों से बच्चे समेत तीन झुलसे
शिमला | संजौली सिमिट्री चौक से 300 मीटर की दूरी पर मंगलवार को कर्म निवास में शाम सात बजकर 40 मिनट पर सिलेंडर बदलते हुए सिलेंडर में लीकेज होने से अाग लग गई। घटना में गर्भवती महिला मोनिका 35 साल, बेटा आठ साल जो दिव्यांग है, पड़ोसी प्यारे लाल और उनकी प|ी भी झुलस गई। यह मकान भूपेंद्र सिंह का है, जिसमें किराएदार राजेश स्तान दूसरी मंजिल में रहता है। जब मोनिका सिलेंडर बदल रही थी उस वक्त पति घर पर नहीं थे। अाग की सूचना पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को दी। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी धर्मचंद शर्मा ने कहा कि इसमें लगभग दस हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। सिलेंडर को कब्रिस्तान में जाकर खाली किया गया।