पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैहब कर्मचारी अाउटसोर्स के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

सैहब कर्मचारी अाउटसोर्स के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सैहब कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के एक सप्ताह बाद ही एक बार फिर से सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन और नगर निगम प्रशासन के बीच में तनातनी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से सोमवार को पांच वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम आउटसोर्स करने के टंेडर जारी करने के बाद सोसायटी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन पांच वार्डों में काम को आउटसोर्स करते हैं तो वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे और अपना पक्ष रखकर इसमें स्टे लेंगे। सोसायटी के सचिव विजय ने कहा कि वे आउटसोर्सिंग को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। इस मामले में कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा और न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...