- Hindi News
- National
- नहीं मिला गवर्नर के एडीसी के नाम से धमकाने वाला, पुलिस टीम फिर देगी हरियाणा में दबिश
नहीं मिला गवर्नर के एडीसी के नाम से धमकाने वाला, पुलिस टीम फिर देगी हरियाणा में दबिश
शिमला | हरियाणा में फोन पर गवर्नर के एडीसी के नाम से अफसरों को धमकाने वाला प्रदेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हरियाणा गई पुलिस टीम खाली हाथ वापस लौट आई है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस पर लगाया है। अभी उसकी डिटेल पुलिस नहीं आई है। प्रदेश पुलिस फिर से कुछ दिनों में जांच के लिए हरियाणा जाएगी। गर्वनर के एडीसी के नाम से ही अफसरों को धमकाने का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। कॉल करने वाले ने एडीसी का हवाला देकर अफसरों पर किसी रिश्तेदार को नौकरी के लिए दवाब बनाया था। हरियाणा से अफसरों ने इसकी सूचना तुरंत राजभवन शिमला को दी। सूचना के बाद राज्यपाल ने डीजीपी को मामले की जांच के निर्देश दिए। डीजीपी ने जांच के लिए एक पुलिस टीम जांच के लिए हरियाणा भेजी। पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर हरियाणा पुलिस के एक कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की, मगर आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। अभी पुलिस के पास इस मामले में केवल रिकॉर्डिंग है। बाकी डिटेल हाथ नहीं लगी है। दरअसल, फोन करने वाले ने फोन स्विच ऑफ किया है। ऐसे में उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में मुश्किलें पेश आ रही है।