पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएंडके में निशुल्क जेनेरिक स्टोर, कियोस्क मशीन चाहते हैं देवेंद्र

जेएंडके में निशुल्क जेनेरिक स्टोर, कियोस्क मशीन चाहते हैं देवेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल की तरह जम्मू कश्मीर में भी मरीजों को निशुल्क जेनेरिक स्टोर में दवाएं उपलब्ध होगी। वहीं मरीज अपनी पर्ची स्वयं कियोस्क मशीन से बना सकेंगे। मंगलवार को आईजीएमसी का दौरा करने पहुंचे जम्मू एंड कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री देवेंद्र कुमार मनयाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को काफी सराहा। उन्होंने निशुल्क जेनेरिक स्टोर के बारे में एमएस व वहां तैनात कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने कियोस्क मशीन के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने हामी भरी की वह जेएंडके में भी निशुल्क दवाएं देने के लिए कार्य करेंगे व कियोस्क मशीनें स्थापित करेंगे ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। वह अपने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आईजीएमसी पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, एक्सरे-रूम, ऑपरेशन थियेटर और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अस्पताल में चल रहे मरीजों के इलाज को देखा। अस्पताल के निरीक्षण में जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री के साथ आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज, अस्पताल प्रशासनिक अधिकारी अंजली चौहान, आईजीएमसी प्रधानाचार्य डॉ. रवि शर्मा सहित अन्य विभागों के एचओडी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी उन्हें दी।

खबरें और भी हैं...