पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबादी बढ़ने से ज्यादा मकानों की जरूरत, चार मंजिला भवन बनाने की दी जाए इजाजत

आबादी बढ़ने से ज्यादा मकानों की जरूरत, चार मंजिला भवन बनाने की दी जाए इजाजत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमला के प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिल से ऊंचे भवन बनाने के मामले में राहत के लिए सरकार ने एनजीटी में पुनर्विचार याचिका डाली है। तर्क दिया है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहां मंजिलें नहीं बढ़ाई जा सकती है, लेकिन आबादी बढ़ने से घरों की मांग ज्यादा है। इसलिए कम से कम चार मंजिला भवनों को बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष ने इस मामले में याचिकाकर्ता का विरोध किया है। कहा कि एनजीटी का फैसला सही है। तर्क दिया कि इससे पर्यावरण को बचाने में काफी मदद मिलेगी। उसने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार समय-समय पर पाॅलिसी या बिल लाकर राहत देने का प्रयास करती है। इसलिए एनजीटी ने ढाई मंजिल का जो फैसला दिया है, वह सही है। एनजीटी ने प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला भवन बनाने की मंजूरी देने, कोर आैर ग्रीन एरिया में निर्माण पर रोक के आदेश दिए हैं। शेष पेज 5 पर

खबरें और भी हैं...