पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर फेस्टिवल : लोकल कलाकारों को मिले मौका, 4 7 मिनट होगी परफॉर्मेंस

समर फेस्टिवल : लोकल कलाकारों को मिले मौका, 4-7 मिनट होगी परफॉर्मेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक से पांच जून तक रिज मैदान पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोकल कलाकारों को मौका देने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार नया फार्मूला निकाला है। प्रशासन ने स्टेज पर सिंगल व ग्रुप परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों के लिए समय सीमा तय कर दी है। इसमें सिंगल परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों को 4 मिनट ही स्टेज पर प्रस्तुत देने का मौका दिया जाएगा, जबकि ग्रुप में प्रस्तुत देने वालों के लिए 7 मिनट इसकी सीमा तय की है। इसके लिए प्रशासन ने कलाकारों को ऑडिशन के समय ही आगाह कर दिया जाएगा। वहीं जब स्टेज पर उसकी परफार्मेंस होगी तो भी उसे यह सीमा बता दी जाएगी। तय सीमा से अधिक कोई भी कलाकार स्टेज पर परफॉर्मेंस नहीं दे पाएगा।

इसलिए किया जरूरी | जिला प्रशासन की ओर से समर फेस्टिवल के दौरान हर बार स्थानीय कलाकारों की शिकायत रहती थी कि उन्हें स्टेज पर मौका नहीं दिया जाता। इसलिए अधिक से अधिक कलाकारों को इस बार स्टेज पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने लोकल कलाकारों के लिए विशेष तौर पर 2 घंटे का समय तय किया है। इसमें शाम 6 से 8 बजे तक केवल स्थानीय कलाकार ही अपनी परफॉर्मेंस देंगे। 8 बजे के बाद स्टॉर नाइट शुरू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...