सरकार ने किए 10 आईएफएस अफसरों के तबादले
शिमला | सरकार ने बुधवार को 10 आईएफएस अफसरों के तबादले किए। सीसीएफ आरके गुप्ता को नाहन से शिमला, ओपी सोलंकी को वाइल्ड लाइफ धर्मशाला से चंबा, नागेश गुलेरिया को सीसीएफ वाइल्ड लाइफ शिमला, प्रदीप ठाकुर को सीसीएफ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला, आरएस पटियाल को सीएफ बिलासपुर, डीआर कौशल को सीएफ धर्मशाला, बीएल नेगी को सीएफ नाहन, अनिल कुमार शर्मा को सीएफ कुल्लू, अजीत कुमार ठाकुर को डायरेक्टर जीएचएनपी शमशी और मीरा शर्मा को एडीपी जेआईसीए प्रोजेक्ट कुल्लू में तैनाती दी गई है। वहीं, एचएएस अधिकारी यशपाल शर्मा अब ओएसडी विधानसभा होंगे।