पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच माह बाद भी नहीं मिल पाए टैक्सी यूनियन के 3 लाख बकाया

पांच माह बाद भी नहीं मिल पाए टैक्सी यूनियन के 3 लाख बकाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

विधानसभा चुनाव संपन्न हुए करीब पांच माह बीत चुके है। लेकिन बुशहर टैक्सी यूनियन काे चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गाड़ियों का भुगतान आज दिन तक नहीं हो पाया है। हर दिन टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी इस आस में प्रशासन के समक्ष जाते है कि आज उन्हें उनका पैसा मिल जाएगा। लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। अब बुशहर टैक्सी यूनियन को ये ही चिंता सता रही है कि उन्हें अपनी टैक्सी का किराया कब मिलेगा। जो करीब 3 लाख फंसे हुए है।

टैक्सी चालक हताश, आखिर कब मिलेंगे पैसे

यूनियन के प्रधान केहर सिंह ने कहा कि इस को लेकर स्थानीय प्रशासन से कई बार मुलाकात की, लेकिन अभी तक कोई भी नतीजा नहीं ं निकल पा रहा है। हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहे है। हालांकि इस को लेकर यूनियन के सदस्य शिमला भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं ं हो पाया है। ऐसे में यूनियन के वे टैक्सी चालक हताश है जिन्होंने विस चुनाव के समय में अपनी सेवाएं दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार बने पांच माह से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन अभी तक भुगतान नही किया गया है। यूनियन ने कहा कि भविष्य में भी अगर कभी प्रशासन को सेवाओं की जरूरत पड़ती है तो टैक्सी चालक को सेवाएं देने के लिए राजी करना मुश्किल हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव में 10 टैक्सियां स्थानीय प्रशासन द्वारा किराए पर चलाई गई थी। इसकी कुल भुगतान 2 लाख 56 हजार है। लेकिन अभी तक भुगतान नही हुआ है। केहर सिंह, प्रधान, बुशहर टैक्सी यूनियन, रामपुर।

इलेक्शन कमिशन को सभी बिल भेजे जा चुके है, लेकिन अभी तक पैसे नही आए है। जैसे ही पैसे आएंगे वैसे ही भुगतान कर दिया जाएगा। डॉ निपुण जिंदल, एसडीएम रामपुर बुशहर।

खबरें और भी हैं...