नेरवा | सिविल अस्पताल नेरवा में सुविधाओं का टोटा नेरवा सिविल अस्पताल नाम का ही सिविल अस्पताल है अस्पताल के अंदर सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह भी नहीं है नेरवा अस्पताल 25 पंचायतों का केंद्र बिंदु है तथा यहां पर हर रोज 300 से ज्यादा ओपीडी होती है लेकिन अस्पताल के अंदर सुविधाएं नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ रहा है। अस्पताल के अंदर बेसिक टेस्ट एक्स्ट्रा ईसीजी अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं को यहां से शिमला जाना पड़ता है यदि कोई नेरवा में एक्सीडेंट हो जाता है तो उसे प्रथम उपचार देने के बाद तुरंत नेरवा से शिमला रेफर किया जाता है नेरवा से शिमला की दूरी लगभग 130 किलोमीटर है तथा शिमला पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लग जाता है।