पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस में हुड़दंग और महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस में हुड़दंग और महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बस में धुएं के छल्ले उड़ाना और एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार एक महिला एचआरटीसी की शिमला-पालमपुर बस में यात्रा कर रही थी। उसके साथ बैठा एक यात्री हुड़दंग मचाने के साथ ही सिगरेट के कश लगा रहा था। आरोप है कि यात्री नशे की हालत में था और महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास भी कर रहा था। अन्य यात्रियों और बस ड्राइवर व कंडक्टर ने उसे कई बार समझाया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। महिला ने एसपी अशोक कुमार को फोन कर दिया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी संजय शर्मा ने नम्होल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नम्होल में बस रोककर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बैजनाथ निवासी व्यासदेव के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...