प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिमला में शव यात्रा निकाल कर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाई गई है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से लेकर आज तक लोकतंत्र, चुनाव आयोग, न्यायपालिका, सेना और प्रैस के अधिकारों का हनन करती आ रही है। जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं में राजनैतिक हस्तक्षेप करके उन संस्थाओं का भगवाकरण करने की कोशिश की जा रही है, उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस आने वाले समय में उग्र रूप धारण करते हुए सड़कों पर उतरेगी। केंद्र सरकार की इस तरह की कार्यप्रणाली से साफ झलक रहा है कि देश आपातकाल स्थिति में जा रहा है।
डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करती युवा कांग्रेस।