पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसजेवीएनएल मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा, लाेगों को करेगा जागरूक

एसजेवीएनएल मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा, लाेगों को करेगा जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | एसजेवीएन स्वच्छता पखवाड़ा मनाने जा रहा है 31 मई तक चलने वाले इस पखवाड़े में कंपनी के सभी कार्यालयों में स्वच्छता के लिए सफाई अभियान, जागरूकता अभियान और अन्य कई गतिविधियां की जाएंगी। इस मौके पर वीरवार को एसजेवीएनएल के कारपोरेट कार्यालय में निदेशक(सिविल) कंवर सिंह ने स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई।

पखवाड़े के दौरान कंपनी विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के तहत म‍ल्याणा स्थित शिव मंदिर की सफाई के अतिरिक्त मंदिर परिसर में गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन भी लगाएं जाएंगे। ऐसे डस्टबिन विभिन्न बस स्टॉपों, मंदिर परिसरों व अन्य सार्वजनिक स्थानों के निकट भी स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। स्वच्छता के संदेश का प्रचार-प्रसार करने के लिए कंपनी शिमला स्थित स्केलों में प्रेरणादायक संभाषण और प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेगी, अन्य गतिविधियों में पौधरोपण अभियान, स्कूली छात्रों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, मंदिरों, विरासत भवनों जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का अंगीकरण, ग्रामों, सार्वजनिक स्थलों का अंगीकरण, ग्रामीण स्केलों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के लिए एसजेवीएनएल परियोजना क्षेत्र के स्केलों की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन बांटेगी। स्वच्छ भारत के संदेश का गांवों में कार्यशालाएं और नुक्कड नाटक करके भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...