पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रविंद्र बने गैर शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष

रविंद्र बने गैर शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का जनरल हाउस राजकीय बहुतकनीकी काॅलेज सुंदरनगर के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें राज्य भर से लगभग 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस हाउस में त्रिलोक ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष, मुनीष गुलेरिया प्रदेश महामंत्री ने अपने-अपने पदों से त्याग-पत्र दे दिया और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव हुए और सर्वसम्मति से महासंघ के पदाधिकारी चुने गए। जिसमें महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र मेहता शिमला और दिनेश शर्मा को राज्य महामंत्री चुना गया। जबकि अजय जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिरमौर, सुरेश उपप्रधान जिला हमीरपुर, टिकम उप-प्रधान जिला सोलन, टिकम नेगी उप-प्रधान जिला कुल्लू, बलदेव उप-प्रधान जिला शिमला, भीम सिंह उपप्रधान चतुर्थ श्रेणी, बलवीर को उपप्रधान जिला शिमला, प्रताप को उपप्रधान, राकेश कोषाध्यक्ष, नवल संयुक्त सचिव शिक्षा निदेशालय, तेजराम संगठन सचिव कुल्लू, प्रवीण संगठन सचिव जिला हमीरपुर, महेश पराशर क्षेत्रीय सचिव जिला ऊना, अभिनेश क्षेत्रीय सचिव जिला हमीरपुर, रूपेश गुप्ता क्षेत्रीय सचिव जिला मंडी, रविन्द्र शर्मा कानूनी सलाहकार, राजकुमार चौधरी प्रैस सचिव शिक्षा निदेशालय को बनाया गया।

महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...