पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवबहार से छराबड़ा तक हटाई गाड़ियां, एयरपोर्ट रोड पर भी कटे चालान, कहां खड़ी करें गाड़ियां, 35 किमी में पुलिस ने संभाला मोर्चा

नवबहार से छराबड़ा तक हटाई गाड़ियां, एयरपोर्ट रोड पर भी कटे चालान, कहां खड़ी करें गाड़ियां, 35 किमी में पुलिस ने संभाला मोर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला पहुंचने से पहले ही बाशिंदों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति 20 मई को शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी राह में कहीं कोई रुकावट न आए तो इसलिए उनके आने से दो दिन पहले ही नवबहार से छराबड़ा तक करीब 35 किलोमीटर सड़क पर खड़ी सभी गाड़ियां हटा दी हैं। शुक्रवार नवबहार से छराबड़ा के बीच गाड़ियां खड़ी करना बैन कर दिया गया है। राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने के टुटू जैसे वैकल्पिक सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के भी चलान कर दिए गए हैं। 24 मई तक लगभग दो हजार गाड़ियां खड़ी करने का संकट खड़ा हो गया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से छराबड़ा और फिर शहर भर में रिजर्व बटालियन से बुलाई पुलिस मोर्चे पर डट गई है। साफ कर दिया गया है कि अगर कोई इन एरिया में सड़क पर गाड़ी पार्क करेगा तो उसे क्रेन से उठाकर तारादेवी या कच्चीघाटी पहुंचा दिया जाएगा।

शहरियों की गाड़ियों के लिए कोई इंतजाम नहीं ः महामहिम को जाम से बचाने के लिए तो शहर की सड़कों से गाड़ियां हटाई जा रही है। लेकिन शहर के लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस कोई इंतजाम नहीं कर पाया। नवबहार से ढली के बीच ही करीब एक हजार वाहन पार्क किए जाते हैं। टुटू में भी एक हजार वाहन एयरपोर्ट रोड पर खड़े हो रहे हैं। ये वाहन कहां खड़े होंगे, प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है।

कौन करेगा पब्लिक की गाड़ियों की हिफाजत एक हफ्ते के लिए पार्किंग बैन करने से लोग वाहन कहां पार्क करेंगे। संजौली बायपास पर भी पार्किंग बंद है। ऐसे में अब भट्टाकुफर बायपास पर वाहन खड़े किए तो लोगों के घरों से तीन किमी दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी। यहां तक घरों से दूरी दो से तीन किमी होगी। उधर, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट रोड के किनारे से भी वाहन हटाने के निर्देश हैं। शुक्रवार सुबह रोड पर पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए। राष्ट्रपति दौरे के लिए यह रोड वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खाली करवाया जा रहा है। अब घर से कई किमी दूर खड़ी गाड़ियों के चोरी होने जैसे खतरे हैं।

नवबहार टू संजौली..न दाएं न बाएं खड़ी दिखेगी गाड़ी

राष्ट्रपति दौरे के लिए नबवहार से छराबड़ा सड़क खाली करवाई गई है, गाड़ियां हटाने से नबवहार से संजौली के बीच खाली सड़क। हालांकि इस हिस्से में दिन के समय गाड़ियां पार्क कम ही होती है, लेकिन रात को यह सड़क गाड़ियों भरी रहती थी। मगर अब रात में भी सड़क में कोई वाहन खड़ा नहीं हो पाएगा।

सिटी रिपोर्टर | शिमला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला पहुंचने से पहले ही बाशिंदों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति 20 मई को शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी राह में कहीं कोई रुकावट न आए तो इसलिए उनके आने से दो दिन पहले ही नवबहार से छराबड़ा तक करीब 35 किलोमीटर सड़क पर खड़ी सभी गाड़ियां हटा दी हैं। शुक्रवार नवबहार से छराबड़ा के बीच गाड़ियां खड़ी करना बैन कर दिया गया है। राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने के टुटू जैसे वैकल्पिक सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के भी चलान कर दिए गए हैं। 24 मई तक लगभग दो हजार गाड़ियां खड़ी करने का संकट खड़ा हो गया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से छराबड़ा और फिर शहर भर में रिजर्व बटालियन से बुलाई पुलिस मोर्चे पर डट गई है। साफ कर दिया गया है कि अगर कोई इन एरिया में सड़क पर गाड़ी पार्क करेगा तो उसे क्रेन से उठाकर तारादेवी या कच्चीघाटी पहुंचा दिया जाएगा।

शहरियों की गाड़ियों के लिए कोई इंतजाम नहीं ः महामहिम को जाम से बचाने के लिए तो शहर की सड़कों से गाड़ियां हटाई जा रही है। लेकिन शहर के लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस कोई इंतजाम नहीं कर पाया। नवबहार से ढली के बीच ही करीब एक हजार वाहन पार्क किए जाते हैं। टुटू में भी एक हजार वाहन एयरपोर्ट रोड पर खड़े हो रहे हैं। ये वाहन कहां खड़े होंगे, प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है।

कौन करेगा पब्लिक की गाड़ियों की हिफाजत एक हफ्ते के लिए पार्किंग बैन करने से लोग वाहन कहां पार्क करेंगे। संजौली बायपास पर भी पार्किंग बंद है। ऐसे में अब भट्टाकुफर बायपास पर वाहन खड़े किए तो लोगों के घरों से तीन किमी दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी। यहां तक घरों से दूरी दो से तीन किमी होगी। उधर, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट रोड के किनारे से भी वाहन हटाने के निर्देश हैं। शुक्रवार सुबह रोड पर पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए। राष्ट्रपति दौरे के लिए यह रोड वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खाली करवाया जा रहा है। अब घर से कई किमी दूर खड़ी गाड़ियों के चोरी होने जैसे खतरे हैं।

शिमला दौरे के दौरान चारों दिन व्यस्त रहेंगे महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिमला में अपने चार दिन के दौरे के दौरान व्यस्त रहेंगे। शिमला पहुंचने के पहले ही दिन से लेकर वापसी तक राष्ट्रपति व्यस्त रहेंगे। वह अपने शिमला दौरे को दौरान राजभवन भोज के लिए आएंगे। नौणी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पहुंचेंगे। राष्ट्रपति पीटरहॉफ में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे आैर स्कूली बच्चों से रिट्रीट में मिलेंगे। इसके लिए बच्चों के चयन के लिए जिला प्रशासन से लेकर पूरी टीम लगी है। 23 मई को एट होम के बाद 24 मई को राष्ट्रपति का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति के काफिले और सुरक्षा के लिए रिजर्व रखीं 100 गाड़ियां राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी के लिए 100 से ज्यादा वाहनों का प्रबंध किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से वाहन मंगवा लिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर हर विभाग के वाहन राष्ट्रपति दौरे की तैयारी में लगे रहेंगे। सीएस विनीत चौधरी ने उपायुक्त शिमला अमित कश्यप के साथ पीटरहॉफ में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

टूटी सड़कें अब ठीक होने लगीं

राष्ट्रपति दौरे के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट राजभवन से नवबहार तक सड़क को पक्का करने में जुट गया है। वीरवार से सड़क पर टारिंग शुरू की गई है। यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी, मगर राष्ट्रपति दौरे के बहाने ही सही, सड़क की हालत तो सुधरी।

सुरक्षा व्यवस्था चौकस, १५०० जवान तैनात

शिमला प्रवास के दौरान महामहिम की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से लेकर छराबड़ा तक लगभग 1500 जवान महामहिम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। शुक्रवार से ही जवानों ने मोरचा संभाल लिया है। हर एंट्री प्वाइंट और हर चौराहे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लोनिवि ने सड़क से हटाया मलबा

नवबहार से छराबड़ा के बीच सड़क पर जगह-जगह काफी दिनों से मलबा पड़ा था। राष्ट्रपति शिमला पहुंच रहे हैं, तो लोक निर्माण विभाग ने भी शुक्रवार से मलबे को हटाना शुरू कर दिया। कर्मचारी डोजर व ट्रक के साथ मलबे को ठिकाने लगाते रहे।

एमसी को याद आए पोस्टर हटाने

नवबहार से छराबड़ा के बीच लोगों ने बैनर व होर्डिंग लगाए थे। बिना परमिशन लगाए गए पोस्टर, होर्डिंग, बैनर हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अब तक पहल नहीं की गई थी। राष्ट्रपति के दौरे से दो दिन पहले एमसी की टीम पोस्टर, बैनर होर्डिंग हटाती रही।

खबरें और भी हैं...