पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 किमी दूर, एक हफ्ते की तैयारी, फिर बना ये फोटो

17 किमी दूर, एक हफ्ते की तैयारी, फिर बना ये फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | फोटोग्राफी पेशे से ज्यादा शौक और शौक से कहीं ज्यादा एक जुनून का नाम है। अगर अच्छी तस्वीर खींचने का शौक हो ताे इंसान इस शौक को पूरा करने के लिए जुनून की हद तक भी जा सकता है। जाखू मंदिर में भगवान हनुमान की इस 108 फीट ऊंची फोटो देखने वालों के लिए एक आम तस्वीर हो सकती है, लेकिन ये फोटो जाखू से 17 किमी. दूर पाहल रोड पर पंती गांव की पहाड़ी से खींची गई है। ये फोटो किसी प्रोफेशनल ने नहीं बल्कि फोटो खींचने के एक शौकीन व्यक्ति ने खींची है लेकिन वो खुद अपना नाम नहीं बताना चाहते हैं। अगर ये फोटो देखनी है तो इन दिनों गेयटी थिएटर में चल रही फोटो एग्जिबिशन में ये फोटो देखी जा सकती है। हर फोटो के पीछे उसके बनने की कहानी होती।

इस फोटो के बनने के पीछे की कहानी कुछ यूं है...

ये फोटो 2014 में कबीर जयंती के दिन पूर्णिमा के रोज खींची कोशिश थी कि प्रतिमा और चांद को एक साथ खींचा जाए। इस एंगल पर फोटो खींचने के लिए एक हफ्ते से तैयारी की गई फिर पूर्णिमा के दिन दो घंटे के प्रयासों से ये फोटो बनी उस रोज पंती गांव से भी तीन किमी आगे कायना स्कूल की पहाड़ी पर पहुंचे वहां एंगल नहीं बना तो दो किमी वापस आना पड़ा यहां से भी डायरेक्शन नहीं बनी गाड़ी में एंगल ढूंढते हुए वापस पंती गांव के आनंद शिखर आए। पूर्णिमा का चांद निकलने पर लालिमा दिखाई दी तो चांद व हनुमान एक साथ दिखे निकोन कैमरा पी 900 से जाखू से 15 किमी दूर से ये फोटो बना। इनपुटः जया शर्मा

खबरें और भी हैं...