शिमला | सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद इन अफसरों को प्रमोट कर डीआईजी बनाया गया है। इनमें 2003 बैच के आईपीएस अफसर रामेश्वर ठाकुर, 2004 बैच के सोनल अग्निहोत्री और प्रेम ठाकुर शामिल हैं। रामेश्वर ठाकुर और सोनल अग्निहोत्री केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। दोनों को सरकार ने प्रफोर्मा प्रमोशन दी है जबकि 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रेम ठाकुर को रेगुलर प्रमोशन दी है। इसके अलावा सरकार ने डीआईजी पुनीता भारद्वाज, सेवानिवृत्त अफसर रतन सिंह नेगी और एसपी विजिलेंस बिमल गुप्ता का स्केल बढ़ाया है। प्रदेश पुलिस में डीआईजी रैंक के अफसरों के कई पद रिक्त हैं। इनमें डीआईजी विजिलेंस, क्राइम और साइबर क्राइम जैसे मुख्य पद भी हैं। हालांकि, प्रमोशन सरकार ने तीन अफसरों को दी है, लेकिन प्रदेश को फिलहाल डीआईजी एक ही मिलेगा। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होने के कारण दो अफसर फिलहाल यहां सेवाएं नहीं दे पाएंगे।