पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर फेस्टिवल में देखने वाले तस्वीरों से जानेंगे शिमला का अतीत, कोई भी फोटो भेजकर जीत सकता है पांच हजार

समर फेस्टिवल में देखने वाले तस्वीरों से जानेंगे शिमला का अतीत, कोई भी फोटो भेजकर जीत सकता है पांच हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है। आपने सिर्फ अपने कैमरे से शिमला के सुनहरे अतीत को तलाशते हुए कोई बेहतर तस्वीर खींची है तो आपकी खींची ये तस्वीर न सिर्फ समर फेस्टिवल में हजारों लोगों को शिमला का अतीत बताने में मदद करेगी, बल्कि अगर आपकी खींची ये तस्वीर बेहतर हुई, तो आपको पांच हजार जीतने का भी मौका है।

ये मौका पहली बार समर फेस्टिवल को रोचक बनाने के लिए दिया जा रहा है। जिला प्रशासन इस बार फोटोग्राफी कंपीटिशन का आयोजन भी करेगा। शिमला का ऐतिहासिक परिदृष्य विषय पर फोटोग्राफी कंपीटिशन के लिए शिमला की कोई भी ऐतिहासिक फोटो दे सकते हैं। लेकिन शर्त ये है कि फोटो खुद के कैमरे से खींची हुई होनी चाहिए। आपकी भेजी फोटो प्रशासन के पैनल को अगर पसंद आई, तो न सिर्फ एग्जीबिशन में रखी जाएगी बल्कि ईनाम पाने का भी मौका है। इस कंपीटिशन के लिए कोई भी अपनी दो फोटो भेज सकता है।

समर फेस्टिवल में फोटो एग्जिबिशन के लिए 28 मई तक भेज सकते हैं शिमला के फोटो

दो कैटेगरी में

होगा कॉम्पीटिशन

प्रशासन की ओर से निर्धारित यह फोटोग्राफी प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। यहां पर प्रोफेशनल और अमेच्योर कैटेगरी में फोटो भेज सकते हैं। फोटोग्राफर की खुद की खींची यानी कॉपीराइट ओनर वाली फोटो ही प्रतियोगिता में भेज सकेंगे। यह फोटो जेपीईजी फॉर्मेट में होने चाहिए। फोटो की ऑरिजनल कॉपी ही स्वीकार की जाएगी और फोटो में किसी भी सॉफ्टवेयर के जरिए कोई बदलाव नहीं किया होना चाहिए। फोटो का साइज कम से कम 1600x1600 पिक्सल होना चाहिए लेकिन हर फोटो का साइज 10 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

ऐसे भेज सकते हैं फोटो | प्रतिभागी अपने फोटो ई-मेल आईडी shimlasummerfestival@gmail.com पर भेज सकेंगे। एक प्रतिभागी से दो ही फोटोग्राफ प्रतियोगिता के लिए स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यार्थियों को मेल में विषय के स्थान पर अपना पूरा नाम व एमेच्योर/प्रोफेशनल श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखना होगा, अगर ऐसा नही हुआ तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को फोटो, कैप्शन, अपना पूरा नाम, पिता का नाम, पता, आयु, फोटो का फाइल नेम और मोबाइल नंबर के साथ देना होगा। प्रोफेशनल या अमेच्योर केटेगरी लिखनी होगी।

28 मई तक भेजनी होगी | प्रतिभागी का आवेदन, फोटोग्राफ सहित 28 मई सायं पांच बजे तक उपरोक्त ईमेल पर पहुंच जाना चाहिए। प्रारंभिक चयन के बाद प्रतिभागियों को फोटो की ए-4 साइज प्रिंट कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। प्रतिभागियों को आवेदन फोटोग्राफ वापिस नहीं किए जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति शिमला के पास इसके यूज के राइट रिजर्व होंगे। फोटो को सिलेक्ट करने का पूरा अधिकार गठित कमेटी का होगा।

फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए लोगों के लिए एक प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति शिमला के ऐतिहासिक फोटो देकर ईनाम पा सकता है। इसके लिए एक चयन कमेटी रखी गई। दो कैटेगरी में प्रतियोगिता होगी। प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार 5 हजार, जबकि एमेच्योर कैटेगरी में 3 हजार रुपए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। अमित कश्यप उपायुक्त शिमला

विजेता को पांच हजार इनाम | प्रोफेशनल श्रेणी में विजेता को पांच हजार रुपए, द्वितीय विजेता को तीन हजार रुपए और तृतीय विजेता को दो हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि एमेच्योर श्रेणी में प्रथम विजेता को तीन हजार रुपए का पुरस्कार, द्वितीय विजेता को दो हजार रुपए व तृतीय विजेता को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के परिणाम की सूचना फोन करके दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...