सचिवालय में दो को मिली पदोन्नति, बने अवर सचिव
शिमला| राज्य सरकार ने सचिवालय में दो अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें अवर सचिव के पद पर प्रमोट किया है। इसमें सुरेश चंद और प्रदीप शर्मा का नाम शामिल है। इन अधिकारियों को प्रमोट किए जाने की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है। सरकार ने पूरे वित्तीय लाभ के साथ इन्हें प्रमोट किया है। सरकार शीघ्र ही इनके विभागों का आबंटन करेगी।