शैमरॉक रोजेंस स्कूल में मैजिक-शो
कच्चीघाटी के पास शैमरॉक रोजेंस स्कूल में शुक्रवार को मैजिक शो हुआ। जादूगर एचजी. ने अपने जादू से बच्चों को खूब मनोरंजन करवाया। उन्होंने रूमाल में बत्तख के चित्र से खरगोश बनाकर भी सबको हैरान कर दिया। प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया।
बच्चों को बताई पंचायत की कार्यप्रणाली
वहीं सरस्वती विद्या मंदिर कमलानगर में प्रधानाचार्य बलबीर नारटा की अध्यक्षता में विद्याॢथयों ने ग्राम पंचायत चम्याणा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान पंचायत प्रधान रतन चंद ठाकुर ने विद्याॢथयों को पंचायत की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।