शिमला | टूटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें सीनियर वर्ग दूसरी कक्षा से 10वीं कक्षा तक के लगभग 125 छात्रों ने खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित बॉक्सिंग स्पर्धा में 8वीं कक्षा के जतिन ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में मुख्यातिथि स्कूल की प्रिसिंपल सीमा मेहता व जूनियर वर्ग के लिए टूटीकंडी के पार्षद आनंद कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सीनियर वर्ग की सिंपल रेस में दूसरी कक्षा की निहारिका, बैलून रेस में आस्था, तीसरी कक्षा रिंग रेस में आर्यन, चौथी का दक्ष देव और पांचवीं में पारुल और अॢपता, छठी कक्षा में रिले रेस में एंजल, नेहा, सातवीं कक्षा में टीटी बैट में अभिषेक ठाकुर, लांग जंप में सुशांत और दसवीं कक्षा के छात्र प्रथम ने पहला स्थान हासिल किया।
बॉक्सिंग में दम दिखाते खिलाड़ी।