पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘पिया जिया’ में प्रेम के लिए संघर्ष

‘पिया-जिया’ में प्रेम के लिए संघर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | गेयटी थियेटर शिमला में रोमियो जूलियट पर आधारित ‘पिया-जिया’ बहुचर्चित नाटक का मंचन किया गया। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान व नाट्य रंगमंडल व भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस नाटक में रोमियो जूलियट के नाटक की तर्ज पर पिया-जिया के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया। पिया-जिया के प्रेम प्रसंग में परिवारिक तनाव बढ़ने से पिया के हाथों जिया के भाई का खून हो जाता है। इससे जिया भी पिया से अलग हो जाती है। धोखे से हुए खून पर पिया लाख कोशिश करता है कि जिया को सच बताए लेकिन परिवारिक रंजिश के चलते दोनो प्रेमी बीच में पीसते है। आखिर प्रेम की जीत होती है । नाटक में लोक संगीत की धुनों ने भी अलग रोमांच प्रस्तुत किया। प्रवीण कुमार गंजन के निर्देशन में इसे सीमा शर्मा द्वारा लयबद्ध किया गया।

खबरें और भी हैं...