पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजीएमसी में पांच पदों पर 10 मैदान में, 24 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव

आईजीएमसी में पांच पदों पर 10 मैदान में, 24 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसी, केएनएच व डेंटल कॉलेज स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चुनाव के लिए पांच पदों पर तस्वीरें साफ हो गई है। प्रधान समेत सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। शुक्रवार को आईजीएमसी में नामांकन प्रक्रिया में नाम वापस लेने, छंटनी व चुनाव चिन्ह आबंटित करने की प्रक्रिया हुई। नामांकन वापस लेने के दौरान केवल वरिष्ठ उपप्रधान पद पर दो उम्मीदवारों कमला नेगी व लाल दास ने ही अपने नाम वापस लिए। अन्य सभी उम्मीदवार मैदान में ही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 24 मई को आईजीएमसी में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। जबकि 3 बजे के काउंटिंग शुरू होगी। चार बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में अब प्रधान पद पर प्रेम लाल व संसार चंद में सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपप्रधान के पद के लिए रमेश चंद और र| चंद आमने&सामने होंगे। इसके अतिरिक्त महासचिव पद के लिए दिनेश कुमार और मोहन लाल के बीच मुकाबला होगा। सह सचिव पद पर जगदीश चंद और अनिल कुमार, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ईश्वर दास और रमेश चंद चुनाव में दमखम दिखाएंगे।

12 ने भरे थे नामांकन संघ चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया शुक्रवार को 12 कर्मचारियों ने चुनावों के लिए नामांकन भरे थे। शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन वरिष्ठ उपप्रधान पद पर दो ने नाम वापस लिए हैं। अब दो-दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए हैं। 24 मई को अस्पताल में ही चुनाव करवाएं जाएंगे। जहां आईजीएमसी, डेंटल कॉलेज और केएनएच के 255 कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का निर्णय करेंगे। परिणाम भी इसी दिन शाम 3 बजे तक घोषित कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...