पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों की देखभाल कैसे करें, इसकी दी दी जानकारी, आज भी लगेगी वर्कशाप

बुजुर्गों की देखभाल कैसे करें, इसकी दी दी जानकारी, आज भी लगेगी वर्कशाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सामाजिक संस्था दी सोसायटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स की ओर से शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया । इसमें स्वास्थ्य विभाग से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर सेवानिवृत्त हुई आरडी नेगी, जो फ्लोरेंस नाइटेंगल नेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित है, ने केयर गिविंग पर लेक्चर दिया। उन्होंने मरीजों और बुजुर्गों की सही देखभाल की जानकारी दी। इस वर्कशॉप से 48 महिलाएं लाभान्वित हुई। वर्कशॉप का दूसरा भाग आज होगा। संस्था की अध्यक्ष श्वेता सूद, सचिव विमला ठाकुर, कोषाध्यक्ष राधा शर्मा भी वर्कशॉप में मौजूद रही।

हाईकोर्ट ने कहा, अशोक को प्लंबर के पद पर नियमित करने का फैसला सही

शिमला | हाईकोर्ट ने प्रशासनिक प्राधिकरण की ओर से पारित उस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी, जिसके तहत ट्रिब्यूनल ने अशोक कुमार को 10 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्लंबर के पद पर नियमित करने के आदेश पारित किए थे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने बिजली बोर्ड लिमिटेड की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका को खारिज करते हुए फैसला सुनाया।

हिमाचल के लोक संस्कृति को बचाने की कोशिश है: हेमंत शर्मा

शिमला | मशहूर लोकगायक हेमंत शर्मा की नई नॉन स्टॉप नाटियां हाल ही में रिलीज हुई। इसमें कुल 5 हिमाचली गाने हैं, जिसमें 2 नए व 3 पुराने है। इसमें संगीत राजीव नेगी ने दिया है। हेमंत शर्मा ने कहा कि उनकी कोशिश हिमाचल लोक संस्कृति को बचाने की है।

खबरें और भी हैं...