शिमला | यूनिवर्सिटी (एचपीयू) में ईसी कोर्ट सदस्य के दो पदों के लिए 24 मई को मतदान होगा। एक्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट आॅफ यूनिवर्सिटी पद के लिए शुक्रवार को नोमिनेशन हुआ। ईसी सदस्य के लिए 19 और कोर्ट मेंबर के लिए 22 आवेदन रिटर्निंग अफसर एवं रजिस्ट्रार के पास पहुंचे हैं। ईसी कोर्ट के लिए गैर शिक्षकों में से दो नुमाइंदे चुने जाते हैं। शनिवार को को स्क्रूटनी होगी और शाम को उम्मीदवारों के नाम नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे। 21 को नाम वापसी होगी और शाम को उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट जारी होगी। 24 मई को 11 बजे वोटिंग शुरू होगी और चार बजे तक चलेगी। 4 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी।