शिमला|हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ दो धड़ों में बंट गया है। बीते रोज सुंदरनगर में हुए गैर शिक्षक कर्मचारियों के चुनावों के बाद शुक्रवार को दूसरे धड़े ने शिमला में चुनाव करवाए।
इसमें 10 जिलों के अध्यक्ष, महासचिवों के अलावा गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चुनावों में अश्वनी ठाकुर को राज्य अध्यक्ष चुना गया। जबकि विनोद चौहान को महासचिव, कमल ठाकुर को कोषाध्यक्ष और दयानंद को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। चुनावों की प्रक्रिया में दस जिलों के अध्यक्षों और महासचिवों ने भाग लिया।