पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गए थे घरों पर खतरा बने पेड़ों को चेक करने, पता चला सीमेंट और कील से हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे लोग

गए थे घरों पर खतरा बने पेड़ों को चेक करने, पता चला सीमेंट और कील से हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर की बनाई ट्री अथॉरिटी की टीम गई तो थी ये जानने कि लोगों के घरों को किन पेड़ों से रिस्क है। जब ये टीम मौके पर गई, तो पाया कि कई लोगों ने तो ऐसे पेड़ों को गिराने का इंतजाम करके रखा है, जिनसे उनके घरों को कोई रिस्क नहीं था।

शुक्रवार को भराड़ी वार्ड के दौरे के दौरान यहां पर लोगों ने पेड़ों को गिराने के लिए जड़ों के आसपास सीमेंट कर दिया है या फिर कीलें से सुखाने के अलावा दूसरे तरीकों से पेड़ों को गिराने के लिए कोशिशें की है। अब नगर निगम ने ऐसे पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की है। ऐसे 19 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। मेयर की अध्यक्षता में गई टीम ने इन लोगों को पेड़ों की सही से रखने और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है।

मेयर कुसुम सदरेट ने बताया कि कुछ लोगों ने पेड़ों को सीमेंट से घेर रखा है, तो कहीं पेड़ों की जड़ों को खोखला कर दिया है। कई पेड़ों पर लोहे की तारें और कीलें भी देखी गईं और कई पेड़ों को डंगे के अंदर घेर कर रखा गया है। इससे पेड़ों के सूखने की संभावनाएं बन गई हैं। ऐसे लोगों को पेड़ों के ऊपर किए गए सीमेंट को हटाने और उन्हें ऑक्सीजन देने के लिए जगह खाली करने के आदेश दिए हैं। जिन लोगों ने पेड़ों में कीलें मारी हैं इन्हें हटाने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान केंद्रिय लोक निर्माण विभाग की भूमि पर 44 पेड़ सूखे पाए गए। जिनको काटने की अनुमति प ्रदान कर दी गई है।

कार्रवाई

भराड़ी एरिया में पता चला पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का सच

पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले 19 लोगों को नोटिस

ऐसे नुकसान पहुंचा रहे लोग | पेड़ों को अपने प्लाट से हटाने या घरों के आगे से धूप सही से आने के लिए कुछ लोग पेड़ों को जान बुझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। पेड़ों काे चाराें ओर से सीमेंट से घेर देने से पेड़ों को सही मात्रा में हवा और पानी नहीं मिल पाता है जिससे कुछ समय बाद पेड़ सूख जाता है। पेड़ों में लोहे की कीलें गाढ़ने से भी पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है। पेड़ की जड़ों को खोखला करने, उनमें नमक और एसिड डालकर भी उन्हें नुकसान पहुंचाया जाता है। लोहे की तारों से भी पेड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

पेड़ों को नुकसान न पहुंचाएं

मेयर कुसुम सदरेट ने शहर की जनता से अपील की है कि शहर में पर्यावरण को हराभरा बनाए रखने में सहयोग करें। पेड़ों को नुकसान न पहुंचाएं। पेड़ पर्यावरण में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम इनकी रक्षा करें। मेयर ने कहा कि जो लोग भी पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हुए पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...