शिमला | गुड़िया रेप-मर्डर केस में अरेस्ट कांगड़ा के पुलिंग गांव के अनिल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गई है। हत्यारोपी अनिल शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। एक जून तक रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किए। एक जून को आरोपी फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई जब आरोपी के खिलाफ चार्जशीट करेगी उसके बाद अारोपी की व्यक्तिगत पेशी होगी।