पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाज पहुंचेंगे राष्ट्रपति, एसपी की नसीहत सब्र से काम ले पब्लिक, कुछ प्रॉब्लम तो होगी

अाज पहुंचेंगे राष्ट्रपति, एसपी की नसीहत सब्र से काम ले पब्लिक, कुछ प्रॉब्लम तो होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय प्रवास पर आज शिमला पहुंचेंगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वे हेलिकॉप्टर से कल्याणी हेलिपैड उतरेंगे और राष्ट्रपति निवास रिट्रीट रवाना होंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार शिमला आ रहे महामहिम की सुरक्षा के लिए हिमाचल पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम पूरे किए गए हैं। सुरक्षा में डेढ़ हजार जवान तैनात किए गए हैं। सरकार ने कल्याणी हेलिपैड के अलावा अनाडेल और जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ाई है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और अनाडेल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुरक्षित किए गए ताकि अगर कल्याणी हेलिपैड में किसी कारणवश महामहिम का हेलिकॉप्टर न उतरे, तो इनमें से किसी पर उन्हें उतारा जा सके।

राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान रूट पर कोई वाहन छोड़ा नहीं जाएगा। छराबड़ा से राजभवन और पीटरहॉफ तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कतें पेश न आए, इसके लिए कारगेड का अभ्यास कर लिया गया है। शनिवार को पीटरहॉफ से राजभवन के बीच 20 गाड़ियों के साथ कारगेड का अभ्यास किया गया। इसमें एंबुलेंस समेत जैमर भी था। हिमाचल पुलिस के अलावा राष्ट्रपति की सुरक्षा उनका विशेष दस्ता भी करेगा। शनिवार को उनका सुरक्षा दस्ता बुलेट प्रूफ गाड़ियों के साथ शिमला पहुंच गया।



ये रहेगा महामहिम रामनाथ कोविंद का 5 दिन का कार्यक्रम

20 मईः रविवार को महामहिम के सम्मान में राजभवन में भोज होगा। भोजन के लिए राष्ट्रपति का काफिला रीट्रीट से शाम करीब छह बजे राजभवन के लिए रवाना होगा। उनके रवाना होने से करीब एक घंटे पहले छराबड़ा से ढली, संजौली चोक-नवबहार-राजभवन तक सड़क को सील कर दिया जाएगा। जब तक राष्ट्रपति राजभवन नहीं पहुंच जाते, तब तक इस सड़क पर कोई वाहन नहीं छोड़ा जाएगा। राष्ट्रपति राजभवन पहुंचे तो ही छराबड़ा से वाहन छोड़े जाएंगे। डिनर के बाद जब महामहिम रीट्रीट के लिए निकलेंगे, तब भी एक घंटे पहले ही इस रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।

पुलिस की जनता से सहयोग की अपील राष्ट्रपति दौरे के दौरान पुलिस ने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है। एसपी ओमापति जम्वाल ने लोगों से आग्रह किया है कि 20 और 22 मई को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सब्र से काम लें। मूवमेंट के दौरान यातायात बंद रखा जाएगा। ऐसे में जबरन रूट में घुसने की कोशिश न करें। उन्होंने बताया कि आपातकालीन गाड़ियों को स्थिति अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि छराबड़ा, ढली, संजौली, बालूगंज, टुटू व जुब्बड़हट्टी सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न करें।

12ः30 बजे कल्याणी हेलिपैड में उतरेंगे वहां से रिट्रीट जाएंगे।

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और अनाडेल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुरक्षित किए गए।

शनिवार को पीटरहॉफ से राजभवन के बीच 20 गाड़ियों के साथ कारगेड का अभ्यास किया गया

1500ः जवान सुरक्षा में तैनात

21 मईः सोमवार को राष्ट्रपति का नौणी जाने का कार्यक्रम है। यहां पर महामहिम नौणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। नौणी में पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हेलिपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

22 मईः मंगलवार को राष्ट्रपति पीटरहॉफ में एक कार्यक्रम में शरीक होंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राष्ट्रपति छराबड़ा से निकलेंगे। उनके रवाना होने से एक घंटा पहले ढली, संजौली, अनाडेल, कनेडी, चौक से एडवांस्ड स्टडी चौक को सील कर दिया जाएगा। शाम को जब वापस निकलेंगे तब भी यही व्यवस्था रहेगी।

अाईजीएमसी की तैयारी, प्राइवेट वार्ड नंबर 633-644 रिजर्व

राष्ट्रपति के लिए बी पॉजीटिव तो प्रथम महिला के लिए ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप ब्लड बैंक में रखा

शिमला | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान सेहत का भी पूरा ख्याल रखा जाना लाजिमी है। राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की है। महामहिम और देश की प्रथम महिला के ब्लड ग्रुप का खून भी रिजर्व रखा जा चुका है। आईजीएमसी में महामहिम के लिए बी पॉजीटिव व प्रथम महिला के लिए ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप बैंक में अलग से रख दिया गया है। आईजीएमसी में प्राइवेट वार्ड, आईसीयू व ईको वार्ड भी तैयार रखे गए हैं। राष्ट्रपति दौरे के दौरान चिकित्सकों को भी अलर्ट रहने के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार की ओर से आए पत्र के अनुसार आईजीएमसी प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। आज से राष्ट्रपति का पांच दिन का शिमला दौरा है। वह अपने सरकारी आवास रिट्रीट में ठहरेंगे। आईजीएमसी में प्राइवेट वार्ड भी तैयार किए गए हैं। इसमें 633 व 634 नंबर वार्ड को तैयार कर दिया गया है। इन दोनों वार्डों में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। अाईजीएमसी के एमएस डॉ जनकराज ने बताया कि राष्ट्रपति दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

23 मईः बुधवार को महामहिम रीट्रीट में ही रुकेंगे। रात को यहां पर ऐट होम होगा। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक समेत सरकार के बड़े अफसर शामिल होंगे।

24मईः वीरवार को राष्ट्रपति के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। कल्याणी हेलिपेड से ही वे हेलिकॉप्टर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...