गारबेज कलेक्टर नहीं आ रहे, पार्षद की आयुक्त से शिकायत
शिमला | नाभा वार्ड की काउंसलर सिमी नंदा ने नगर निगम आयुक्त को अपने वार्ड में गारबेज कलेक्टरों की पर्याप्त संख्या न होने को लेकर एक शिकायत दी है। सिमी नंदा ने कहा कि उनके वार्ड के लोअर फागली, कैंथ एस्टेट और विले पार्क ऐसे एरिया हैं, जहां गारबेज कलेक्टरों के न होने की वजह से लोगों को पिछले एक माह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी प्रशासन को कई बार शिकायत की गई और सीएचओ को भी समस्या से अवगत करवाया गया। बावजूद इसके अभी तक इस एरिया में गारबेज कलेक्टर नहीं है जिसकी वजह लोगों ने नालों और जंगलों में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि हाईकोर्ट के आदेशों के पालना करते हुए डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की व्यवस्था को सही किया जाए और दो गारबेज कलेक्टर जल्द नियुक्त किए जाए।