पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चम्याणा में राजस्व शिविर, 58 इंतकाल किए

चम्याणा में राजस्व शिविर, 58 इंतकाल किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत चम्याणा में शनिवार को नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण एचएल गेजटा की अध्यक्षता में राजस्व शिविर लगा। शिविर में पटवार सर्कल संजौली के 53, पटवार सर्कल ढली के 05, इंतकाल किए गए। शिविर की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार एचएल गेजटा ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार के 19 प्रमाणपत्र, 1 तकसीम खानगी इकरार नामा के मामले का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों के राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा उनके घर-द्वार पर करना और विभिन्न प्रमाणपत्र जारी कर लोगों के समय व धन की बचत करना इस शिविर का मूल उद्देश्य है।

इससे पहले भी बीते सप्ताह मशोबरा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया था। वहीं इस माह के शुरू में शिलॉनबाग में भी एक शिविर आयोजित किया गया था। एक माह में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन शिविर आयोजित किए गए। इन तीनों शिविरों में 500 से ज्यादा लोगों को घरद्वार पर राजस्व संबंधी कार्य करवाने का मौका मिला। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को अधिक से अधिक सेवाएं मुहैया करवाना है। इसी के चलते इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। आगामी समय में भी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कई शिविर आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...