पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसंचार पत्रकारिता विभाग के छात्र , प्रतिभागियों को सम्मानित किया

जनसंचार पत्रकारिता विभाग के छात्र , प्रतिभागियों को सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी मीडिया फेस्ट मोइजा-2018 विवि के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश संजय करोल ने विवि के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व आयोजकों को अपना मौखिक बधाई संदेश भेजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवि के कुलाधिपति प्रो. डॉ अश्विनी कुमार, कुलपति प्रो. डॉ. तेज प्रताप, विवि के सीईओ राजेश गोयल और गर्वित गोयल ने शिरकत की। कुलाधिपति ने जनसंचार पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों, प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ रमेश चौहान ने विद्यार्थियों को मीडिया की चुनौतियों से अवगत कराया। मीडिया फेस्ट में पहाड़ी नाटी किंग व प्रसिद्ध पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा एंड ब्रदर्स और प्रसिद्ध पंजाबी गायक एसी भारद्वाज सहित कई अन्य पहाड़ी पंजाबी गायकों के नाम रही।

खबरें और भी हैं...