पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालों से बिल न चुकाने वाले 72 होटलों में से 19 ने दिए 15 लाख

सालों से बिल न चुकाने वाले 72 होटलों में से 19 ने दिए 15 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्षों से पानी का बिल न चुकाने वाले शहर के नामी होटलों के खिलाफ निगम के नोटिस जाने के बाद 72 में से 28 होटलों ने बिल दे दिया है। इन 28 में से 19 होटलों ने निगम के पैसा कैश में जमा करा दिया है जबकि 8 होटल मालिकों ने राशि को किश्तों में जमा करवाना शुरू किया है। इसके अलावा प्रशासन ने शेष होटलों को तय समय में बिल जमा करवाने का नोटिस दिया है यदि तय समयावधि में बिल जमा नहीं किया गया तो प्रशासन ने होटल मालिकों के पानी के कनेक्शन प्लग करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। पर्यटन सीजन में होटल व्यवसाय पर असर न पड़े इसे देखते हुए होटल मालिकों ने बिल जमा करवाना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक इन 28 होटलों से लगभग 15 लाख रुपए निगम के खाते में जमा हुए हैं जबकि अभी भी शेष बचे 44 होटलों में से 43 लाख रुपए की वसूली करना शेष है। वसूली का पैसा शहर ही विकास पर खर्च होगा।

शहर के 72 होटलों को पानी का बिल जमा न करवाने पर डिफॉल्टर घोषित किया गया था। वर्षों से बिल न देने वाले इन होटलों को आखिरी नोटिस दिया गया था जिसके चलते 28 होटलों ने पानी का बिल जमा करवा दिया है। मेयर ने कहा कि शेष बचे होटल भी तय समय के भीतर पानी का बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके पानी का कनेक्शन प्लग कर दिया जाएगा। कुसुम सदरेट, मेयर नगर निगम शिमला

8 ने किश्तों में जमा करवाना किया शुरू, 15 दिनों में बिल जमा न करवाने वाले डिफॉल्टर्स के पानी के कनेक्शन काट देगा निगम

सोसायटी से बिलों के मामले में कमेटी लेगी फैसला बसंतविहार सोसायटी के बिलों के मामले में नगर निगम प्रशासन ने अब सोसायटी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। बार बार नोटिस देने के बावजूद भी बिल न चुकाने वाली कमेटी सोसायटी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी है इस बारे में अब इस मामले के लिए बनाई गई कमेटी फैसला लेगी। सोसायटी की आेर से अभी हाल ही में एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन को पानी के बिलों का सही आंकलन न किए जाने को लेकर एक पत्र मिला है। गौर रहे कि पिछले कई सदनों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और इस बार भी निगम के मासिक सदन में इस मामले पर गहमा गहमी होना तय है। क्योंकि प्रशासन की ओर से अभी तक सोसायटी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टर्स की प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया हो चुकी है शुरू

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले 25 बड़े डिफाल्टर्स पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 19 संपत्तियों को प्रशासन ने कुर्क करने के आदेश जारी हुए हैं और इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा 6 संपत्तियों से टैक्स की वसूली के लिए प्रशासन ने इन संपत्तियों से होने वाली आय को लेकर अपनी बकाया राशि की वसूली शुरू की है। निगम ने छह संपत्तियों में जितने भी किराएदार हैं उन्हें नोटिस देकर किराया मालिक को न देकर निगम को देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...