पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महामहिम अाए तो ट्रैफिक जाम से फ्री रहा शहर, रोज एेसी चौकसी हो तो क्यों लगे जाम

महामहिम अाए तो ट्रैफिक जाम से फ्री रहा शहर, रोज एेसी चौकसी हो तो क्यों लगे जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत के लिए हिल्स क्वीन में सुरक्षा चाक चौबंद हैं। घर से बाहर निकलते ही सड़कें वीरान हैं, न वाहन दिख रहे हैं और न ही दूर दूर तक जाम लग रहा है। ट्रैफिक दूसरों दिनों की तरह बिलकुल सही रहा। शाेघी से लेकर ढ़ली तक न सड़क के किनारे कोई भी वाहन नहीं दिखे। इससे शहर पूरी तरह से ट्रैफिक फ्री रहा। जो लोग हर रोज जाम में फंसते हैं, उन्होंने इस व्यवस्था को सराहा, जबकि जिनके वाहनों के चालान कटे, उनमें पुलिस विभाग के प्रति रोष देखा गया। हालांकि, दिन के समय ट्रैफिक चलता रहा, लेकिन शाम के समय कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। इस कारण शहरवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

छराबड़ा से राजभवन तक का ट्रैफिक रहा बंद

शाम को करीब आधे आधे घंटे के अंतराल के दौरान छराबड़ा से लेकर राजभवन तक दोनों ओर का ट्रैफिक बंद रहा। राष्ट्रपति के मूवमेंट के ठीक 20 मिनट पहले ट्रैफिक को रोक दिया गया। इस कारण लोगों को और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अन्य वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक बहाल रहा।

आज राष्ट्रपति नौणी विवि के हाेनहारों को सम्मानित करेंगे

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में होने वाले 9वें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे। वे यहां मेधावी छात्रों को डिग्री व मेडल प्रदान करेंगे। इसी तरह 22 मई को को शाम 3.30 बजे से 6.30 बजे तक संजौली, ढली, अनाडेल-कैनेडी चैक से एडवांस स्टडी चैक तक लोगों को परेशानी हो सकती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि छराबड़ा, ढली, संजौली, बालूगंज, टूटू व जुब्बड़हटी सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न करें।

अब कहां गई सड़क किनारे खड़ी होनी वाली हजारों गाड़ियां

अब सवाल यह उठ रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी रहने वाली सैकड़ों गाड़ियों को लोगों ने कहां पार्क किया। जबकि अन्य दिनों में सड़कों के दोनों ओर वाहन ही वाहन नजर आते हैं। ऐसे में यदि इस तरह की व्यवस्था अाने वाले दिनों में भी शहर में रहे तो लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकता है। पुलिस की इस तरह की मुस्तैदी से रविवार काे किसी भी जगह जाम नहीं लगा।

नवबहार से संजौली रोड पर तैनात पुिलस।

जो खड़े थे वाहन, कुछ के चालान काटे, कुछ को क्रेन उठाकर ले गई

संजौली बाजार में सब्जी व अन्य सामान खरीदने आए लोगों को खासी परेशानी हुई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को वाहन नहीं रोकने दिए। जिससे घर के लिए लोग जरूरी सामान नहीं खरीद पाए। हालांकि, रविवार होने के कारण लोग घरों से देरी से निकले, इसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संजौली में सब्जी तक नहीं खरीद पाए

ऐसी रही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

शोघी बाजार से तारादेवी यहां बाजार में बीती शनिवार रात से ही वाहनों को हटाने का काम पुलिस ने शुरू किया। कुछ वाहनों को क्रेन से उठाया गया तो कुछ के चालान काटे गए। चालान उन वाहनों के काटे गए है, जो येलो लाइन के बाहर खड़े थे। इन वाहन मालिकों को पुलिस की ओर से पहले ही वार्निंग दी गई थी। यहां ट्रैफिक सामान्य चलता रहा।

टुटू, बालूगंज से ओल्ड बस स्टैंड इस सड़क पर लगातार पुलिस की क्रेन घूमती रही। जिस वाहन मालिक ने सड़क में गाड़ी खड़ी की थी, उसे उठा लिया गया। यही नहीं, टुटू बाजार में वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। जबकि कई जगह पुलिस की मेहरबानी भी दिखी। वर्कशापों के सामने खड़े वाहनों के चालान नहीं काटे गए।

राष्ट्रपति के राजभवन की ओर आने के चलते छराबड़ा में कुछ बागवानों को भी रोक दिया गया। इन दिनों चैरी की फसल मंडियों के लिए रवाना हो रही है। ऐसे में बागवानों के वाहनों को रोकने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। समय पर मंडियों में चैरी के न पहुंचने से इसके खराब होने का खतरा बागवानों को सता रहा है। बागवानों ने मांग की है कि कमर्शियल वाहनों को न रोका जाए।

छराबड़ा में बागवानों के वाहन भी रोके

छोटा शिमला से संजौली ढ़ली इस मार्ग पर पुलिस कर्मियों की सबसे ज्यादा आवाजाही रही। पुलिस की ओर से इस मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों के लिए पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि वह सड़क के किनारे बिलकुल भी गाड़ी को पार्क न करें। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही वाहनों को हटाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया।

खबरें और भी हैं...