शिमला| राजधानी शिमला के उपनगर शोघी से लगभग 8 किलोमीटर दूर खुशहाला महावीर मंदिर (बड़ा ठाकुरद्वारा) में 3 जून को नई फसल का रोट चढ़ाया जाएगा और भंडारे भी लगेगा। परिवहन निगम की बसों की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। नई फसल का रोट चढ़ाने के लिए खुशहाला परगनावासी नई फसल का आटा सहित अन्य सामग्री रामभक्त हनुमान के चरणों में अर्पित करेंगे।