शिमला | राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह को आईजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। वह इससे पहले आईजी नार्थ रेंज धर्मशाला में तैनात थे। वर्ष-2000 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद शारदा को पुलिस मुख्यालय में आईजी वेलफेयर व प्रशासनिक के पद पर तैनात किया गया है। अरविंद शारदा विजिलेंस में करीब छह सालों से तैनात थे।