- Hindi News
- National
- कैसे होगी रिज के टैंकों की दरारों की रिपेयर निगम एसजेवीएनएल बनाएंगे प्लान
कैसे होगी रिज के टैंकों की दरारों की रिपेयर निगम-एसजेवीएनएल बनाएंगे प्लान
रिज में नगर निगम के टैंक में देखी गई दरारों की मरम्मत करने के लिए एसजेवीएनएल ने अपनी सहमति दे दी है। कुछ माह पहले नगर निगम प्रशासन ने एसजेवीएनएल को टैंक की दरारों के बारे में जानकारी दी थी और इन दरारों की मरम्मत करने में सहयोग मांगा था। अब एसजेवीएनएल की सहमति मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी और एसजेवीएनएल के विशेषज्ञ टैंक का निरीक्षण करेंगे और इस टैंक को किस तरह से रिपेयर किया जाना है इसका प्लान तैयार करेंगे। 100 साल से भी अधिक पुराने इस टैंक में दरारें आने पर नगर निगम प्रशासन किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रहा है इसलिए इन दरारों के बारे में आईआईटी दिल्ली को भी जानकारी देकर सुझाव मांगे गए हैं। नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने बताया कि रिज टैंक की दरारों को एसजेवीएनएल के विशेषज्ञों के साथ मिलकर पहले प्लान तैयार किया जाएगा और इसके बाद ही इसे रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा काम विशेषज्ञों की देखरेख में होगा और इसमें कौन सा मेटेरियल प्रयोग में लाया जाएगा इसके बारे में बैठकर प्लान तैयार किया जाएगा।