पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कहीं टंकियां ओवरफ्लो, कहीं कूड़ा डंपर के बाहर, निगम का चेक नहीं

कहीं टंकियां ओवरफ्लो, कहीं कूड़ा डंपर के बाहर, निगम का चेक नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम शिमला शहर को पानी देने व सफाई रखने के जितने भी दावे करे, मगर हकीकत में इनकी नाकामी रोजाना कहीं न कहीं बयां हो जाती है। जहां एक ओर शहर के कुछ हिस्से में लोगों को सप्ताह में एक बार ही पानी मिल पा रहा है, वहीं सब्जी मंडी में एक घर के बाहर लगी टंकी से सुबह के समय करीब एक घंटे तक पानी ओवरफ्लो होता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना उस टंकी से पानी लीक होता रहता है, मगर निगम प्रशासन व स्थानीय कीमैन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। इसी तरह सब्जी मंडी ग्राउंड में लगे डंपर में भी कूड़ा ओवरफ्लो होकर बाहर गिर गया। यहां पर पिछले दो दिनों से कूड़े के ढेर लगे हैं। हालांकि रविवार को कूड़ा नहीं उठता, मगर यह पहले का कूड़ा था जो डंपर के बाहर बिखरा पड़ा था। कूड़े में पड़ी गंदगी को खाने के लिए आवारा कुत्ते भी यहां पर आ गए थे।

खबरें और भी हैं...