पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रपति दौरे के बाद डिफॉल्टर्स से वसूली करेगा निगम

राष्ट्रपति दौरे के बाद डिफॉल्टर्स से वसूली करेगा निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | पानी और प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टरों पर कार्रवाई करने के मामले में नगर निगम प्रशासन इन दिनों एक्टिव मोड में दिख रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति का दौरा आने की वजह से आयुक्त और अन्य अधिकारियों के व्यस्त होने के चलते थोड़ा विराम लग गया है। प्रशासन का दावा है कि राष्ट्रपति का दौरा खत्म होते ही डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई की जाएगी और जो कई वर्षों से निगम को भुगतान नहीं कर रहे थे उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले डिफाल्टर्स की 25 संपत्तियों से रिकवरी की तैयारी की है और इनमें से 19 संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं पानी के बिलों का भुगतान न करने वालों को भी निगम प्रशासन की ओर से आखिरी नोटिस दिए जा रहे हैं। बिल न जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के मेयर कुसुम सदरेट ने आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...