आयुर्वेदिक अस्पताल को मिले चिकित्सक, स्टॉफ पूरा
शिमला| आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला में अब मरीजों को चिकित्सकों की कमी नहीं खलेगी। आयुर्वेद विभाग की ओर से यहां पर वैकेंट चल रही चिकित्सकों के सभी पद भर दिए गए हैं। यहां पर पंचकर्मा समेत अन्य सभी विभागों में हाल ही में 5 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले चिकित्सकों के न होने से रोगियों को दिक्कतें आ रही थी। अस्पताल के एमएस डॉ. केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल को विभाग की ओर से पूरा स्टॉफ दे दिया गया है। मरीजों को अब परेशानी नहीं हो रही।