ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे
5 कैटेगरी में होगी मैराथन काजा में होने वाली इस मैराथन में 5 कैटेगरी रखी गई हैं। इसमें महिला और पुरुष कैटेगरी के लिए हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़, 10 किलोमीटर की स्पीति रन और 5 किलोमीटर की अवेयरनेस रन का आयोजन किया जाएगा और 2.5 किलोमीटर की वॉक और 2.5 किलोमीटर की रन रखी गई है। हाफ मैराथन के विजेता को 42100 रुपए कैश और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पूरी मैराथन में विजेताओं को 3 लाख 14 हजार रुपए के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे।
टाइम का कन्फ्यूजन दूर, चिप से काउंट होगा समय धावकों में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई जाएगी। चिप के माध्यम से ही खिलाड़ियों का दौड़ पूरा करने पर टाइम रिकार्ड किया जाएगा। मलय सौरभ ने बताया कि इस मैराथन के दौरान धावकों को ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए मैराथन के कुछ दिन पहले ही पहुंचा दिया जाएगा ताकि धावक वहां के वातावरण के अनुसार ढल सकें। अमित किशोर ने बताया कि धावकों को ओलंपिक प्लेयर और नामी हस्तियों के साथ चर्चा में लाया जाएगा। नामी हस्तियां अपने अनुभव और टिप्स धावकों को देंगे।