शिमला | भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष संजय सूद, महामंत्री विजय परमार, प्रमोद ठाकुर और प्रवक्ता कर्ण नंदा ने जारी किए बयान में कहा है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को 1998 की घटना की याद दिलाई जब कांग्रेस की सरकार नहीं बन पा रही थी, उस समय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रमेश धवाला को एक गुप्त स्थान पर नजरबंद रखा था और कांग्रेस के मुख्यमंत्री के रूप में राजा वीरभद्र सिंह ने शपथ ग्रहण की थी। जब विधानसभा मे बहुमत करना था तो वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा की ओर से प्रो प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। भाजपा नेताओं ने सवाल किया है कि क्या यह उस समय कांग्रेस की नीति सही थी। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा देकर भारत र| अटल की परंपरा का निर्वहन किया है