पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजल के बाद पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

डीजल के बाद पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रुपए का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रुपए थी। हालांकि, तब क्रूड की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि अब 80 डॉलर के आसपास है। डीजल पहले ही रोज रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को एक लीटर डीजल 67.57 रुपए का था।

रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 33 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ाई। पिछले साल जून से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे अधिक बढ़ोतरी है। भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का रेट 78.84 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है। शेष पेज 5 पर

आज के नए रेट

शहर पेट्रोल डीजल

शिमला 75.37 66.17

धर्मशाला 72.41 68.23

सबसे महंगा : परभणी में 85.77 रु. का हुआ पेट्रोल

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रुपए और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रुपए लीटर है।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रुपए और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रुपए लीटर है।

हफ्ते भर में पेट्रोल Rs.1.61 व डीजल 1.64 रुपए महंगा

कर्नाटक चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। 14 मई से कीमतों में फिर संशोधन शुरू हुआ तो हफ्ते भर में पेट्रोल 1.61 रुपए और डीजल 1.64 रुपए महंगा हो चुका है।

खबरें और भी हैं...