पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व कांग्रेस सरकार में खोले 8 कॉलेजों में नया सत्र शुरू होने पर अभी सस्पेंस

पूर्व कांग्रेस सरकार में खोले 8 कॉलेजों में नया सत्र शुरू होने पर अभी सस्पेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में खोले गए 8 नए कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर असमंजस बना हुआ है। अगले महीने 15 जून से कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस शुरू होना है। लेकिन इन कॉलेजों में क्लासेज बैठेगी, एडमिशन होगी यह अभी तक तय ही नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने सरकार से पूछा है कि क्या इन कॉलेजों को शुरू किया जाए या नहीं। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कुछ भी निर्णय नहीं आया है। इसके चलते छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले आनन-फानन में इन कॉलेजों को खोला गया था। पूर्व सरकार के समय कैबिनेट मंजूरी के बाद इन कॉलेजों को खोलने की नोटिफिकेशन जारी की गई थी।

इन कॉलेजों को साथ लगते कॉलेजों के अधीन कर शिक्षकों एडिशनल चार्ज सौंपा गया था। एडमिशन प्रोसेस चूंकि समाप्त हो चूका था ऐसे में इन कॉलेजों में तैनात प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए थे कि माइग्रेशन लेकर यदि कोई छात्र यहां पर पढ़ने के लिए आना चाहते हैं तो उनकी माइग्रेशन करवार कर क्लासेज शुरू की जाए। लेकिन इनमें एक भी एडमिशन नहीं हो पाई। सचिव शिक्षा डाॅ. अरुण शर्मा ने यह भी कहा कि मामला सरकार के विचाराधीन है। जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

पूर्व सरकार ने अंतिम छह महीने में खोले थे 16 कॉलेज

वीरभद्र सरकार ने साल 2017 में प्रदेश भर में 16 नए कॉलेज खोले थे। विद्यार्थियों की इनरोलमेंट शून्य होने के कारण इनमें से आठ कॉलेज अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। सात कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 19 से 121 के बीच ही है। सिर्फ कांगड़ा जिले के मटौर में खुले कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या 440 है। शिक्षा विभाग ने नए खुले कॉलेजों की समीक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

कॉलेजों में 15 से 24 जून तक होगी एडमिशन

राज्य के सरकारी और ग्रांट इन एड (जीआईए) आधार पर चलने वाले कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। एडमिशन के लिए छात्रों को सिर्फ 10 दिन का समय मिलेगा। एडमिशन 15 जून से 24 जून तक चलेगी। छात्रों को इस अवधि के भीतर अपने फार्म कॉलेज में सब्मिट करने होंगे। 25 से 27 जून तक कॉलेज लिस्ट डिस्पले करेगा। 28 से 30 जून तक फीस जमा करनी होगी। 1 जुलाई से रेगुलर क्लासेज शुरू हो जाएगी। इसके लिए कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेज प्रोस्पेक्टस पर भी इस संबंध में जानकारी छात्रों को मुहैया करवाएंगे।

कब लिया था फैसला : 5 जून 2017 को पूर्व कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट बैठक कर जिला चंबा के तेलगा, भलई, जिला कांगड़ा के देहरा, मटौर, ऊना के हरोली, सोलन के जयनगर और दाड़लाघाट में कॉलेज खोलने का फैसला लिया था। 18 सितंबर 2017 की कैबिनेट बैठक में ऊना के बसदेहड़ा, लाहौल स्पीति के काजा, शिमला के ज्यूरी, पबावो और सिरमौर के ददाहू और पछौता में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया था। 27 सितंबर की कैबिनेट बैठक में सिरमौर के नारग और मंडी के थाची में कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया था।

यदि एनरोलमेंट न बढ़ी तो हो सकते हैं बंद

काॅलेज छात्र

तेलगा 57

भलई 58

देहरा 130

जयनगर 52

दाड़लाघाट 121

रोनहाट 19

इन कॉलेजों में सत्र शुरू होने पर है असमंजस

हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में खोले गए इन सरकारी कॉलेजों में कुछ ऐसे है, जहां एक भी विद्यार्थी पढ़ने नहीं आया। इसमें बसदेहड़ा, काजा, ज्यूरी, पबावो, ददाहू, पछौता, नारग और थाची कॉलेज शामिल है। इससे इन कॉलेजों को खोलने पर ही सवाल खड़े हो गए है।

खबरें और भी हैं...