पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1500 एक्स्ट्रा फोर्स, फिर भी जीता ट्रैफिक जाम क्योंकि जिस जगह जरूरी था वहीं नहीं थी पुलिस

1500 एक्स्ट्रा फोर्स, फिर भी जीता ट्रैफिक जाम क्योंकि जिस जगह जरूरी था वहीं नहीं थी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला जिला पुलिस ने दावा था कि राष्ट्रपति के शिमला आने पर 1500 जवानों की एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की गई है। ज्यादातर जगहों पर आम दिनों से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़कों पर भी उतरे। जहां एक जवान खड़ा मिलता था वहां पर दो या तीन जवाब तैनात किए गए ताकि ट्रैफिक को कंट्रोल करने में कोई मुश्किल न आए। लेकिन साेमवार की सुबह 9 बजे के बाद जैसे ही गाड़ियां शहर की तरफ बढ़ने लगी तो सड़कों पर जाम शुरू हो गया। जाम इतना बढ़ गया कि टुटू से शिमला पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। बालूगंज क्रॉसिंग से विक्ट्री टनल तक लंबी लाइनेंं लग गईं। बालूगंज क्रॉसिंग पर ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को खड़ा करना शिमला जिला पुलिस भूल गई। बस, यहां से गाड़ियों की लाइनें ऐसी लगीं कि तारादेवी, चक्कर, बालूगंज की तरफ लंबी लाइनें लग गईं। इस जाम में एंबुलेंस भी फसी तो वीवीआईपी ड्यूटी में लगी गाड़ियों को भी रास्ता नहीं मिला। पुलिस के दावे शहर में लगे जाम के आगे फेल हो गए और शहर एक बार फिर ट्रैफिक में उलझकर रह गया। पहले प्रशासन ने स्कूलों से शनिवार को स्कूल बंद करने का अाह्वान किया था उससे भी फर्क नहीं पड़ा तो अब वीवीअाईपी मूवमेंट को लेकर मंगलवार को स्कूलों में जल्द छुट्टी करने के अादेश दिए हैं।

एंबुलेंस को भी नहीं मिली जगहः ये जाम इतना लंबा था कि शिमला से जा रही एंबुलेंस एचपी-63-4285 भी 103 टनल के पास जाम में फंस गई। सायरन बजाने के बाद बसों ने एंबुलेंस को जगह देने की कोशिश की लेकिन सड़क पर इतनी जगह नहीं थी दो तरफ लगी कतार के बीच से तीसरी एंबुलेंस निकल पाती। कुछ बस वालों ने बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस निकलवाई। तो आरटीओ ऑफिस और एमएलए क्वार्टर के बीच वीवीआईटी ड्यूटी की अगुवाई कर रही गाड़ी एचपी-07-0932 भी अपने काफिले के साथ जाम में फंसकर बड़ी मुश्किल से निकल पाई।

टेंपो ट्रेवलर वीवीआईपी ड्यूटियों पर, लोग पैदल पहुंचे आईजीएमसीः संजौली से आईजीएमसी को जाने वाली टेंपो ट्रेवलर को वीवीआईपी ड्यूटी में लगा दिया गया है। यहां तक का सफर लोगों को पैदल करना पड़ा।

विक्ट्री टनल।

सोमवार, इसलिए जामः डीएसपी ट्रैफिक

सवाल: सोमवार सुबह से ही काफी अधिक जाम लगा है, क्या वजह है।

जवाब: वीकेंड और सोमवार को सबसे ज्यादा ट्रैफिक शहर में रहता है, इस वजह से इतना जाम लगा।

सवालः बालूगंज क्रासिंग में ज्यादा जाम लगता है, वहां व्यवस्था क्यों नहीं की जाती।

जवाब: हमने शहर में हर जगह जवानों को तैनात किया है। ज्यादा ट्रैफिक होने के चलते गाड़ियां बेतरतीब ढंग से सड़क में लग जाती है। जिस कारण जाम लग रहा है।

सवालः लोग जाम में परेशान हो रहे है, आगे क्या करेंगे।

जवाब: हम ट्रैफिक जाम को खोलने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

वीवीअाईपी मूवमेंट है, इसलिए जामः डीसी डीसी अमित कश्यप ने बताया कि पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में हर संभव प्रयास करें। वीवीआईपी मूवमेंट है, ऐसे में कुछ स्थानों पर जाम लग रहा है। कोशिश की जा रही है कि लोगों को परेशानी न हो।

क्योंकि वीवीअाईपी मूवमेंट है...

आज शहर के सभी स्कूलों में हो जाएगी 1:30 बजे छुट्टी

आज आप अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए 1:30 बजे से पहले ही स्कूल पहुंच जाएं। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शिमला नगर के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में दोपहर 1:30 बजे अवकाश कर दिया जाएगा। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि जिन स्कूलों के लिए एचआरटीसी की बसें चलाई गई हैं, उन्हें कल 1:15 बजे (अपराह्न) तक बस उपलब्ध करवाने के आदेश प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक बसों की उपलब्धता बारे क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी से दूरभाष संख्या 94180-00548 पर संपर्क कर सकते हैं।

सबसे सेंसिटिव जगहों पर ही पुलिस नहीं

शिमला की तरफ आते हुए कालका और मंडी, कांगड़ा या मनाली की ओर से आने वाला ट्रैफिक सोमवार को ज्यादा रहता है। बैरियर और बालूगंज क्रॉसिंग पर पहुंचते ही यहां गाड़ियां को डायवर्ट भी होना पड़ता है। इन दोनों प्वाइंट के बीच टूटीकंडी क्रॉसिंग पर पहले ही जाम था। लेकिन बैरियर अौर बालूगंज क्रॉसिंग पर तीन तरफ डायवर्ट होने वाले ट्रैफिक की वजह से लाइनें लंबी हो गईं। लेकिन बालूगंज क्रॉसिंग पर ट्रैफिक पुलिस ने एक भी जवान खड़ा नहीं किया। यही अब हर रोज यहां पर लंबे जाम की वजह बन रहा है।

ऐसे गैर जिम्मेदार भी हैं जाम की वजह

एक तरफ लंबा जाम था तो कई जगह बीच सड़क पर इन जैसे गैर जिम्मेदार और कायदे कानूनों को न मानने वालों की वजह से भी जाम बढ़ता गया। आरटीओ ऑफिस के पास सरकारी जिप्सी एचपी-07ए-0266 के इस गैर जिम्मेदार ड्राइवर को इस बात की रत्ती भर भी शर्म नहीं आई कि ट्रैफिक के बीच में ही सड़क पर इस तरह गाड़ी मोड़ते हुए वो ट्रैफिक को और बढ़ा रहा है।

बालूगंज क्रॉसिंग।

अारटीओ ऑफिस के पास।

खबरें और भी हैं...