शिमला |शिमला के उपनगरों में सोमवार को शोघी इंडस्ट्रियल एरिया के जंगल में दोपहर बाद अाग भड़क गई जिसपर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। वहीं धामी एरिया, रझाणा, कोहबाग, मझठाई, टूटीकंडी जंगलों में भी आग लगने की सूचना िमली। स्टेशन फायर ऑफिसर डीसी शर्मा ने कहा कि तीनों स्टेशनों से टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।