बिडिंग मनी जमा न करने पर एक निजी कॉन्ट्रैक्टर पर पांच लाख रुपए जुर्माना
शिमला | हाईकोर्ट ने कॉन्ट्रैक्ट प्रक्रिया में सफल होने के बावजूद बिडिंग मनी जमा न करने पर एक निजी कॉन्ट्रेक्टर गौरव सिंह राठौर पर 5 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। ठेकेदार शिमला के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए बिडिंग अमाउंट जमा करने में विफल रहा था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने पाया कि यह कॉन्ट्रैक्ट दरअसल पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को बनाने के लिए हुआ है। बिडर की नाकामी की वजह से इसके कार्य में देरी हुई है। इस कारण कॉन्ट्रेक्टर पर 5 लाख की कॉस्ट लगाई जानी चाहिए। यह राशि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष जमा करवाई जाएगी जो कि वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला रेलवे को संरक्षित व साफ रखने के लिए चलाई जा रही कैंपेन पर खर्च की जाएगी।