शिमला| राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा से प्रधान आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का कार्यभार वापस ले लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह अब प्रधान आवासीय आयुक्त नई दिल्ली होंगे। इस संबंध में सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले राम सुभग सिंह के पास पर्यटन, शहरी विकास, एफसी अपील का भी कार्यभार है।