शिमला | हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में सोमवार को एंट्रेंस टेस्ट शुरू हुए। पहले दिन एमएड व लॉ का एंट्रेंस रखा गया था। इस दौरान काफी अधिक संख्या में स्टूडेंट एचपीयू पहुंचे। ऐसे में अब आने वाले एक माह तक लगातार पीजी कोर्सिस में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद काउंसिलिंग करवाई जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।