पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाज से घंडल स्कीम का पानी जाएगा टुटू और मझयाठ वार्ड में यहां दिया जाने वाला २५ लाख लीटर पानी मिलेगा शिमला को

अाज से घंडल स्कीम का पानी जाएगा टुटू और मझयाठ वार्ड में यहां दिया जाने वाला २५ लाख लीटर पानी मिलेगा शिमला को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुटू और मझयाठ वार्डों में मंगलवार से लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे इन दोनों वार्डों को अब घंडल स्कीम से रोजाना 2.50 एमएलडी पानी यानी 25 लाख लीटर पानी दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने आईपीएच से अपने टैंक के लिए नई लाइन बिछाने का काम पूरा करने के साथ पानी को अपने टैंक तक पहुंचा दिया है। सोमवार को मेयर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में एक टीम ने मौके पर जाकर काम का जायजा लिया और इस काम को मंगलवार 9 बजे से पहले पूरा कर पानी देने के लिए कहा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से टैंक में पहुंचने वाले पानी को मापने के लिए नए मीटर भी लगाए गए हैं ताकि पानी की मात्रा का आकलन किया जा सके। दो वार्डों में आईपीएच की स्कीम से पानी मिलने से शहर में भी पानी की मात्रा में बढ़ोतरी होगी क्योंकि इन दोनों वार्डों को नगर निगम प्रशासन की ओर से अब अपनी स्कीमों से पानी नहीं देना पड़ेगा। पहले प्रशासन की ओर से जो पानी इन दोनों वार्डों में दिया जा रहा था उस पानी को अब शहर के अन्य हिस्सों में दिया जाएगा। टुटू वार्ड के काउंसलर विवेक शर्मा ने कहा कि इस स्कीम से पानी मिलने से लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा पूरा सिस्टम पहले से बिछा हुआ है और कोई नई व्यवस्था करने की जरूरत भी नहीं रहेगी।

आईपीएच के टैंक से निगम के टैंक के लिए जोड़ी नई लाइन, लंबे समय से आ रही पानी की दिक्कत होगी दूर

पानी की नई लाइन के काम का निरीक्षण करने पहुंचे पार्षद व निगम अधिकारी।

शहर में संकट बरकरार, 27 एमएलडी मिली सप्लाई शहर में एक बार फिर से जल संकट गहरा गया है। सोमवार को नगर निगम को बल्क में केवल 27.03 एमएलडी पानी ही मिल पाया। गुम्मा परियोजना से केवल 6.10 एमएलडी पानी ही मिल पाया है। जबकि अन्य दिनों में इस परियोजना से शहर के लिए 15 से 20 एमएलडी तक पानी की सप्लाई मिलती है। गिरी परियोजना से 18, चुरठ से 1.61, चेयड से 0.52 और कोटी से 0.80 एमएलडी पानी ही शहर को मिल पाया है। बल्क में कम सप्लाई मिलने के चलते निगम की आेर से तय किए गए शेड्यूल के आधार पर पानी की सप्लाई करने में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि पेयजल स्रोतों में पानी की मात्रा कम होने की वजह से शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने लोगों को संभलकर पानी का प्रयोग करने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...